23jjrp10- सिविल अस्पताल में स्थित लैब के बाहर टेस्ट के लिए इंतजार करते लोग। संवाद
- फोटो : स्रोत : संगठन
झज्जर। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी छुट्टी के बाद लगी। लगभग 700 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अवकाश के दिनों में केवल आपातकालीन विभाग में ही लोगों को उपचार मिल पाया था।
सिविल अस्पताल में ओपीडी का समय अब सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। वीरवार को अस्पताल में आंखों, दंत, गायनी, बाल रोग और सर्जन ओपीडी पर मरीजों की भीड़ रही। जुकाम-बुखार से पीड़ितों की संख्या ज्यादा रही।सिविल अस्पताल में लैब को बिल्डिंग के अंदर शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में टेस्ट के लिए मरीजों की भीड़ लैब के बाहर लगी रही। लैब में केवल एक ही खिड़की बनाई गई है, जहां पर टेस्ट रिपोर्ट लेने के अलावा सैंपल देने के लिए लाइन में लगना पड़ता है।