फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देव नगर कॉलोनी में एक से डेढ़ फीट भरा पानी, घरों में आई दरार

Wed, 10 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
09jjrp14- देव नगर कालोनी में घरों के बाहर मुख्य गली में जमा काई युक्त गंदे पानी से गुजरती महिला
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर स्थित देव नगर काॅलोनी की गलियों में एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा है। पानी निकासी के लिए पंप सेट लगाए जाने के बावजूद पानी कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। घरों तक जाने वाले मुख्य रास्तों पर पानी जमा होने से काॅलोनी के लोग बाहर नहीं निकल पाते और घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बारिश का पानी भरा होने के कारण लगभग एक दर्जन घरों में दरार आ चुकी है। एक घर की दीवार गिर चुकी है। वाहन भी बड़ी मुश्किल से निकल पाता है। कई दिनों से पानी जमा होने की वजह से उसमें काई जमना शुरू हो गई है। लोग बीमार हो रहे हैं और उनको एलर्जी हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यही स्थिति बनी रही कि आने वाले दिनों में मकान को भी नुकसान हो सकता है।
लोगों का कहना है कि पीने का पानी भी दूसरी काॅलोनी से भरकर लाना पड़ रहा है। एडवोकेट पंकज शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर काॅलोनी के लोग नप चेयरमैन से लेकर उपायुक्त, एसडीएम से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। रामपुरा, कैमलगढ़ के खेतों से पानी का बहाव कालोनी की तरफ है, जब तक बांध बनाकर उस पानी को नहीं रोका जाएगा, तब तक कालोनी में पानी बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम से मिले लोग, मिला आश्वासन
इस मामले में स्थानीय लोग दोबारा एसडीएम से मिले। एसडीएम ने बांध बनाने के निर्देश जारी करने की बात कही, लेकिन मंगलवार को यह काम शुरू नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि यदि एक-दो दिन में प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो वह कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

पिछले कई दिनों से बारिश का पानी कालोनी में जमा है। चेयरमैन से लेकर उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
- उमेद सिंह, स्थानीय निवासी

काॅलोनी में पानी कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। जब तक बांध बनाकर पानी को नहीं रोका जाएगा, तब तक स्थिति बनी रहेगी।
- सूरजभान, स्थानीय निवासी

हम पानी से परेशान हो चुके हैं। छोटे-छोटे बच्चे तक बीमार हो चुके हैं। उनका स्कूल जाना बंद हो चुका है। चेयरमैन ने भी दो बार दौरा किया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
- रीना, स्थानीय निवासी

हमारे घरों में पानी के कारण दरार आ चुकी है। डेढ़ माह से यह समस्या बनी हुई है। जहां से लोगों का आवागमन है, उस गली में पूरा पानी भरा हुआ है। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
- बबली, स्थानीय निवासी

09jjrp14- देव नगर कालोनी में घरों के बाहर मुख्य गली में जमा काई युक्त गंदे पानी से गुजरती महिला

09jjrp14- देव नगर कालोनी में घरों के बाहर मुख्य गली में जमा काई युक्त गंदे पानी से गुजरती महिला

09jjrp14- देव नगर कालोनी में घरों के बाहर मुख्य गली में जमा काई युक्त गंदे पानी से गुजरती महिला

09jjrp14- देव नगर कालोनी में घरों के बाहर मुख्य गली में जमा काई युक्त गंदे पानी से गुजरती महिला

09jjrp14- देव नगर कालोनी में घरों के बाहर मुख्य गली में जमा काई युक्त गंदे पानी से गुजरती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें