झज्जर। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों पर निरंतर गेहूं खरीद कार्य जारी है। मंडियों में अब तक एक लाख 93 हजार 165 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है, जबकि एक लाख 96 हजार 422 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। कुल 98 प्रतिशत गेहूं का उठान दर्ज किया गया है। यह जानकारी डीसी शक्ति सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 44 हजार 301 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10580 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 9875 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 47906 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 20192 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 33 हजार 505 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 16930 एमटी, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8980 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक झज्जर अनाज मंडी में 44 हजार 750 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10588 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 10004 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 47 हजार 957 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 20726 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 34328 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 18 हजार 190 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8980 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।