फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 21.9 किलोग्राम गांजा ले जाते मोखरा के दो युवक काबू

Fri, 24 May 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के साथ थाना दुजाना एरिया से दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने गाड़ी से 21.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा रोहतक से झज्जर बेचने के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी से डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के गांव मोखरा निवासी सचिन और राकेश के तौर पर की गई।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम थाना दुजाना एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतक के मोखरा निवासी राकेश मादक पदार्थ की तस्करी करता है। वह मादक पदार्थ बेचने के लिए अपने साथी की कार में रोहतक से झज्जर की तरफ आएगा। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोमपाल की पुलिस टीम ने झज्जर रोहतक रोड पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात रोहतक की तरफ से एक कार को रुकवाया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने नाम सचिन और पास बैठे लड़के ने अपना नाम राकेश बताया। जांच के दौरान पुलिस को कार में डेढ़ लाख रुपये व गाड़ी के अंदर एक प्लास्टिक का कट्टा (बोरा) बरामद हुआ। कट्टा खोलकर जांंचा किया गया तो उसमें गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें