कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमितों के साथ साथ कोरोना से मौत के आंकड़े में निरंतर इजाफा होता जा रहा है। वीरवार को भी एक व्यक्ति को कोरोना से मौत हुई है। जिले में दस दिनों में 14 लोगों की मौैत हो चुकी है। फिलहाल 5482 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5220 लोग ठीक हो चुके हैं। वीरवार को 24 नए मरीज मिले हैं, वहीं 23 ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट को देखा जाए तो 95.2 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं वीरवार को 1958 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जबकि मृतकों को आंकड़ा 69 पहुंच गया है।
5710 लोगों की रिपोर्ट बाकी
जिले में फिलहाल तक 2 लाख 4076 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इन में से 196435 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जबकि 5710 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिला में वीरवार की शाम तक 193 एक्टिव मरीज बजे हुए हैं। जिनका इलाज विभाग की तरफ से किया जा रहा है।
जिले में कोरोना की जांच के लिए निरंतर सैंपलिंग की जा रही है। लोगों से आह्वान है कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें। मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।