घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : Jhjhar
शहर के बाइपास पर सामान्य अस्पताल के गेट के पास एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खानपुर गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र कृष्ण लाल अपनी बाइक पर किसी काम के लिए झज्जर आया था। जब वह अस्पताल के गेट के पास पहुंचा तो एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। शहर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि जांच अधिकारी को रोहतक पीजीआई भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।