फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गांव के जोहड़ पर बुलाया, फिर पिस्तौल का बट और डंडे मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मोबाइल पर फोन किया और गांव के जोहड़ पर बुलाया। फिर पिस्तौल का बट और डंडे मारकर घायल किया। मामला उपमंडल के गांव कानोंदा का है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में अकुल निवासी कानोंदा ने बताया है कि वे तीन भाई-बहन हैं। दो बहन और एक भाई है। वह सबसे छोटा है। उसके मोबाइल फोन पर विशाल का फोन आया और उसने कहा कि तू मेरे भाई को क्यों बिगाड़ रहा था। फिर उसके बाद दोबारा से उसने फोन करके उसके साथ गाली-गलौज किया। आरोप है कि तीसरी बार उसने फोन करके उसे गांव में पातन वाले जोहड़ पर बुलाया। इस पर वह एक लड़के मनीष के साथ जोहड़ पर पहुंचा। उसके वहां पहुंचते ही दो गाड़ी और दो बाइक भी आई। गाड़ी के अंदर से विशाल व मोहित और जोनी, राजेश उतरे। उतरते ही विशाल ने उसके सिर पर हथियार लगाया और मोहित व जोनी हाथ में हथियार दिखा रहे थे। इनके साथ मोहित के दोनों भाई और अन्य 10-12 युवक थे। इनमें से विशाल ने उसके सिर में पिस्तौल का बट मारा और मोहित ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। जबकि जोनी ने उसके कान पर बोतल मारी। मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने उसे लात-घूसों से पीटा। जब वह बेहोश हो गया तो वे उसे वहां छोड़ गए। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उक्त युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें