फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किसान को हार्ट अटैक आया, हादसों में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे एक किसान को हार्ट अटैक आने के दो लोग घायल हो गए। तीनों किसानों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला संगरूर के गांव गागा निवासी किसान बलदेव सिंह (60) 12 दिन पहले धरने में शामिल होने के लिए टीकरी बॉर्डर आए थे। वह बाईपास एरिया में अपने दूसरे साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ठहरे हुए थे। मंगलवार को सुबह उनको छाती में तेज दर्द होने पर साथी किसानों ने संभाला। दर्द बढ़ता गया तो बलदेव सिंह को सुबह 3 बजकर 43 मिनट पर नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक जांच पर चिकित्सकों ने बताया कि उनको हृदयाघात होने का अनुमान है। उन्हें तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। गांव गागा के किसान 40 वर्षीय किसान सतगुरु की भी हालत खराब हो गई। साथ के किसान उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। उनका ब्लड प्रेसर बहुत बढ़ गया था। घबराहट हो रही थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें भी पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, तीन किसानों को सड़क हादसों में चोट आई है। पंजाब के जिला संगरूर के किसान बादूपुर निवासी मंजीत सिंह (50) दूसरे किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर शहर जा रहे थे कि वह गिर गए। जिससे उन्हें चोट आई है। घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उनके अलावा मोगा जिले के गांव बूत्र खुर्द निवासी 36 वर्षीय परमजीत को भी घायलावस्था में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। परमजीत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। डॉक्टर ने इन दोनों को भी प्राथमिक चिकित्सा देकर पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी मामलों की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। जिला मानसा के निवासी जीत सिंह को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बारिश से बचाव के लिए त्रिपाल बांधते वक्त चोट लगी। इस युवा को किसानों के पड़ाव में ही एक सेवा केंद्र के डॉक्टर ने मरहम-पट्टी कर छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें