फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Fri, 20 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुजाना के पास वीरवार सुबह एक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे चार व्यक्तियों को चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस बीच रोहतक रोड पर वाहनों का लंबा जाम भी लग गया। गांव धौड़ निवासी अशोक वीरवार सुबह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में गांव मदाना से पराल भरकर गांव धौड़ के लिए चला था। वह रोहतक-झज्जर रोड स्थित गांव दुजाना के पास पहुंचा तो उसके ट्रैक्टर को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड पर पलट गई। ट्रॉली के चारों पहिये हादसे में अलग हो गए। ट्रैक्टर चालक अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच हादसे में घायल हुए चार अन्य व्यक्तियों को पीजीआई रोहतक भेजा गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। डिघल पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि मृतक की पत्नी के बयान पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

50 मीटर तक ट्रैक्टर को खींचा
गांव दुजाना के पास हुए इस हादसे में ट्रक की टक्कर के बाद ट्रॉली जहां ट्रैक्टर से अलग होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई।

उसके दो पहिये बिल्कुल अलग हो गए, जबकि दो अन्य भी टूट गए। दूसरी तरफ ट्रैक्टर का बंफर ट्रक में फंस गया। ट्रक ट्रैक्टर को करीब 50 मीटर तक खींचते हुए ले गया। चालक को उतरने का मौका ही नहीं मिला। वह दोनों वाहनों के बीच फंस कर मौके पर ही मौत के आगोश में समा गया।

लगा लंबा जाम
हादसे के बाद रोहतक-झज्जर नेशल हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसमें ट्रकों की कतार काफी लंबी रही। जाम के कारण चालकों ने ट्रकों को जहां जगह मिली, वहीं पर रोक दिया। इससे राहगिरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब घंटे भर बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें