किसानों को गेहूं का बीज न मिलने की शिकायतों के बीच कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बृहस्पतिवार सायं शहर में बीज वितरण केंद्र पर छापा मारा।
उन्होंने रिकार्ड खंगाला व स्थिति की जानकारी ली। गौसंवर्धन कानून के लागू होने पर इसे जीवन के सर्वोत्तम पलों में से एक बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग का ख्याल करके काम कर रही है।
राजनीतिक चर्चा में हुड्डा द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए धनखड़ ने कहा कि हुड्डा कार्यकाल में हुए हर गोलमाल की जांच होगी और न्याय होगा। रोहतक से अचानक झज्जर विश्रामगृह पहुंचे मंत्री ओपी धनखड़ ने यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं का भी हालचाल जाना।
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध है और रूटीन में हर बीज केंद्र पर पहुंचाया जा रहा है।
अचानक बीज केंद्र पर निरीक्षण करने केलिए किसान सदन के संटर पर पहुुचे मंत्री ने जांच पड़ताल की तथा मौजूद किसानों से फीड बैक लिया।
यहां मौजूद किसानों ने बताया कि उन्हें बीज मिल रहा है। मंत्री ने किसानों से कहा कि यदि बीज या खाद मिलने में कोई परेशानी होती है या कोई अधिकारी कोताही बरतता है तो सीधे उनके नंबर पर मैसेज या व्हाट्सप कर दें, वे अपने-आप सारी पड़ताल करवा लेंगे। यदि कोई अधिकारी लापरवाही बरतता या मनमानी करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
भूपेंद्र हुड्डा द्वारा सीएम पर कमियों के छिपाने संबंधी आरोप पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा के एक साल के काम काज की सारी किताब खुली हुई है। हां पिछले सरकार ने जो किया धरा था, उसका अंजाम तो भुगतना पड़ेगा।