फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जानलेवा हमला करने के आरोप में लाइनपार थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही से वारदात में प्रयोग एक देशी पिस्तौल, कारतूस और एक खोल बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना लाइनपार प्रभारी उप निरीक्षक पवनवीर ने बताया कि कुनाल निवासी वत्स कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि 8 जून को वह अपने साथी के साथ किसी काम के लिए जा रहे था। रास्ते में उन्हें गौरव निवासी लाइनपार मिल गया। वह अपनी मोटरसाइकिल पर उन्हें बैठाकर अपने घर ले गया। जहां पर गौरव के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गौरव ने उसे जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
गोली पैर की जांघ में लगी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार में मामला दर्ज किया गया। थाना में तैनात उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी गौरव निवासी नौलथा जिला पानीपत हाल वत्स कॉलोनी लाइनपार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें