फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा और चरस के साथ एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ गांजा और चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 380 ग्राम गांजा और 32 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी की पूछताछ में पहचान बलबीर पुत्र दरिया निवासी बेरी गेट झज्जर के तौर पर की गई।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम शहर एरिया में तैनात थी। गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिस पर नायब तहसीलदार झज्जर मौके पर पहुंचे। जिन के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा व चरस बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 380 ग्राम गांजा और 32 ग्राम चरस पाई गई। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें