फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर विजय की हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के ओमैक्स सिटी क्षेत्र में हुई सिविल इंजीनियर विजय लोहान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पूछताछ के लिए पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। संभावना है कि उनसे और आपराधिक वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर की देर शाम को विजय लोहान की हत्या करके आरोपी फरार हो गए थे। थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित दोनों आरोपियों को काबू किया गया। थाना प्रबंधक निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर की देर शाम को थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद की रंजिश को लेकर हुई कहासुनी पर विजय लोहान की हत्या कर दी गई थी। जिला हिसार के गांव नारनौंद का विजय लोहान एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इंडियन फुटवियर कंपनी में सिविल इंजीनियर था।
मृतक के चाचा सज्जन सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विजय की उन्हीं के किराए के फ्लैट में लोहे के दरात से हमला करके हत्या की गई। हत्या वाले दिन पता लगा था कि रविवार की रात विजय के दो-तीन दोस्त उससे मिलने आए थे। पुलिस ने दोस्तों और कंपनी में उसके सह कर्मियों से पूछताछ कर किसी के साथ विवाद का पता लगाया। इसी आधार पर सहकर्मियों अजीज खान और नफीज खान से पूछताछ की गई। आगरा के रहने वाले ये युवक सगे भाई हैं और बहादुरगढ़ के पटेलनगर में रहते हैं। पूछताछ में वे फंसते चले गए और सच्चाई निकलती गई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले विजय के चाचा सज्जन सिंह के बयान पर केस दर्ज किया और अब इन दोनों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया कि विजय की हत्या करते हत्यारे बाहर से फ्लैट को ताला लगा गए। अगले दिन विजय ड्यूटी नहीं पहुंचा तो साथी कर्मचारी ढूंढते हुए फ्लैट में पहुंचे तो उसकी लाश मिली। विजय के पिता सतीश का निधन हो चुका है। घर में विधवा मां के अलावा एक भाई और एक बहन है। एक का विवाह हो चुका। छोटी बहन की शादी परिवार तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें