झज्जर। सीआईए पुलिस की एक टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया है। टीम ने बेरी क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ सोनू पुत्र राजबीर निवासी गांव दुबलधन के तौर पर की गई।
जानकारी देते हुए अपराध जांच शाखा के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी झज्जर हिमांशु गर्ग की ओर से जिले में अवैध असलाह रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। अपराध शाखा झज्जर की टीम तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना बेरी के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया।