फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना लाइनपार क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने आपसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश के चलते चोटें मारकर हत्या करने की वारदात की बात कबूली है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को पूछताछ के लिए सौंपा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक रामकरण ने बताया कि हत्या की वारदात को सुलझाते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अरविंद दहिया के मार्गदर्शन में मामले की जांच पड़ताल की गई तो खुलासा हो गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान राजू निवासी जिला औरंगाबाद, बिहार हाल निवासी छोटूराम नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या के मामले का खुलासा किया। उसे न्यायलय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को पुन: न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें