फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुआ शहर, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

विज्ञापन
-फोटो 54 : काठमंडी स्थित शिव मंदिर में भोले बाबा को जलाभिषक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लाने वाले शिवभक्त हर-हर महादेव, बोल बम, बम-बम भोले के जयघोष के साथ गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। 23 जुलाई को शिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ियां भगवान शिव पर जलाभिषेक करेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस दिन काफी संख्या में कांवड़िये अपने घरों की ओर निकले। शिवभक्त कांवड़ियां एक से बढ़कर एक मनमोहक व आकर्षक डिजाइनों की कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं। शिविरों में कांवड़ियों को न केवल भोजन, बल्कि जल के साथ चिकित्सा सेवा भी उपलबध कराई जा रही है।
विज्ञापन


शहर के नाहरा-नाहरी रोड, निजामपुर-परनाला रोड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, दिल्ली-रोहतक रोड के अलावा अन्य मार्गों पर भक्तों की सेवा के लिए शिविर भी लगाए गए हैं। कोई झूला कांवड़, कोई डाक कांवड़ तो कोई रथ कांवड़ समेत अन्य तरह की एक से बढ़कर एक काफी महंगी काफी सजावटी कांवड़ युवाओं की टोली अपने-अपने मोहल्लों व गांव के मंदिरों पर चढ़ाने के लिए हरिद्वार व गंगोत्री से लेकर आ रहे हैं।
कांवड़ियों में कम उम्र के बच्चे व महिलाएं भी कावड़ लेकर आ रहे हैं। कई शिव भक्तों के पैरों में छाले भी दिखाई दिए, मगर भक्ति के मार्ग में यह छाले रुकावट नहीं बन पाए और कांवड़िये बिना इनकी परवाह किए आगे बढ़ते नजर आए। समाज सेवियों की ओर से शहर में लगाए गए शिविरों में भी कांवड़ियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। शिविर आयोजक कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 53 : शहर से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते कांवड़िये। संवाद
-फोटो 54 : काठमंडी स्थित शिव मंदिर में भोले बाबा को जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें