फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मांडौठी के पहलवान सुमित ने जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
-फोटो 55 : सुमित दलाल प्रतियोगिता में जौहर दिखाते हुए। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हंगरी के बुडापेस्ट में पॉलीक इमरे और वर्गा जोन्स रैंकिंग कुश्ती सीरीज के सीनियर रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में गांव मांडौठी के पहलवान सुमित दलाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। सुमित के पदक जीतने पर परिजनों व खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सुमित इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुका है।
विज्ञापन


सुमित दलाल ने हंगरी में चल रही सीनियर रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया। कुश्ती प्रेमियों को उससे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन सुमित को सिल्वर मेडल मिला। 20 जुलाई को वह मैट पर उतरा था। प्रतियोगिता में विश्व के अलग-अलग देशों के पहलवानों ने भाग लिया। सुमित गांव के ही हिंद केसरी सोनू अखाड़े में अभ्यास करता है। जून माह में वियतनाम में हुई एशियन चैंपियनशिप और उसके अगले सप्ताह जर्मनी में हुई वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती चैंपियनशिप में सुमित ने गोल्ड मेडल जीते थे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित ने ग्रीको रोमन शैली में भाग लेकर सिल्वर मेडल जीता है।
अर्जुन अवॉर्डी कोच धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि सुमित इससे पहले भी तीन बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुका है। विदेश में जब भी जाता है तो देश के लिए मेडल जीतकर लौटता है। इस रैंकिंग सीरीज में भी सुमित ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 55 : सुमित दलाल प्रतियोगिता में जौहर दिखाते। स्रोत : कोच



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें