-फोटो 56 : पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देती छात्राएं व प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में पुलवामा हमले की बरसी पर एनएसएस व वाईआरसी इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को स्वयंसेविकाओं ने सलामी दी। स्वयंसेविकाओं ने वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को नमन किया।
इसी के साथ महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि पुलवामा के वीर शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की वाईआरसी इकाई द्वारा किया गया तथा वातावरण देशभक्ति, गर्व और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।