फोटो 54 : विद्यार्थियों को संबोधित करते प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. अश्वनी कुमार। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों के कॅरिअर मार्गदर्शन के उद्देश्य से रिज्यूमे राइटिंग एवं इंटरव्यू चैलेंज विषय पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने की सही विधि व सामान्य गलतियों से बचने के उपायों के बारे में बताया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया के निर्देशन में तथा प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. अश्वनी कुमार के संयोजन में हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कमल कुमार रंगा, असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस), राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
डॉ. रंगा ने इंटरव्यू की तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे आत्मविश्वास, संचार कौशल, व्यक्तित्व प्रस्तुति, सामान्य प्रश्नों के उत्तर देने की रणनीति और व्यवहारिक दक्षताओं पर भी उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सही योजना, सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास से किसी भी इंटरव्यू की चुनौतियों को आसानी से पार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान अपने संदेहों का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ. अनीता दलाल, मोहित, डॉ. मनोज कुमार, देवेंद्र, विजय व गोविंद सहित अन्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।