21jjrp02- महर्षि दयानंद स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्व
झज्जर। महर्षि दयानंद स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। जिला योग समन्वयक डॉ. पवन ने कहा कि प्रदेश सरकार वैलनेस के क्षेत्र में विशेष रूप से सराहनीय कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत योग को हमारी दैनिक जीवन शैली में शामिल करने और आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से 12 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिस प्रकार प्रति वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है उसी तर्ज पर गत वर्ष से 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
योगाचार्य मनीष कुमार ने बताया कि ध्यान से हमारी एकाग्रता बढ़ती है और नकारात्मक भावनाएं समाप्त होकर सकारात्मक भावनाएं उत्पन्न होती हैं। इस अवसर पर योग भारती से सुमित कुमार, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी से बहन भावना, भूप सिंह, पतंजलि योग समिति से कृष्ण जांगड़ा, इंद्रजीत उपस्थित रहे।