फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक बनकर विपक्षियों ने बहाए आंसू, बादली के विकास की चलती गाड़ी रुकवाई

विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते धनखड़ कुनबा के लोग। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
खुद को किसान हितैषी कहने वाले कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने गोहाना की रैली में वादा किया था कि खराब हुई फसलों का मुआवजा 10 हजार रुपये मिलेगा। लेकिन, जब पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मैंने मुआवजे की वो फाइल मंगवाई तो पता चला कि ऐसी फाइल बनी ही नहीं। दरअसल, इलाकावाद के नाम पर हमेशा क्षेत्र के लोगों को नुकसान पहुंचाया गया। पिछले विस चुनाव में दो आंसू बहाकर लोकसभा चुनाव का बदला लेने का नारा देने वाले नेता आज राज्यसभा में जा बैठे हैं। अगर वे जनता के सच्चे हितैषी थे तो इलाके के लोगों के बीच में रहकर उन्हें तपस्या करनी चाहिए थी। लेकिन नहीं, उन्होंने बदला लेने का काम यहां की भोली-भाली जनता के साथ झूठ बोलकर किया है। देश भर से फतेहपुरी गांव में पहुंचे धनखड़ परिवारों के समक्ष अपनी बात रखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि चंद नेताओं की झूठ ने बादली में होने वाले एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की गति को धीमा करने का काम किया है। मुझे पर विश्वास करते हुए ऑफ फील्ड से बैटिंग करने का मौका दे दिया है। क्योंकि, वे शुरुआती समय से मुझ पर विश्वास करते आए हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि साधारण से असाधारण की यात्रा को तय करने का माध्यम है।
विज्ञापन

- किसानों को दिलवाए मुआवजे के 12 हजार रुपये
धनखड़ ने कहा कि सबसे पहला चुनाव पार्टी ने दादरी से लड़वाया। रोहतक से लोकसभा में सफल नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा से बादली में विधानसभा के लिए मौका दिया। सफल हुआ तो हर वो बात प्रमुखता से उठाई जो कि संत गरीबदास की वाणी से सीखीं है। गौकशी के खिलाफ सबसे पहला और सख्त कानून हरि की धरा हरियाणा से बना और लागू हुआ। किसानों के मुद्दे पर काम करने की बात आई तो खराब हुई फसलों का मुआवजा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करते हुए 12 हजार रुपये प्रति एकड़ करवाया। पहली दफा ऐसा हुआ था कि 1035 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में वितरित किए गए। कपास की फसल जब बीमारी की चपेट में आई तो सिरसा के नेताओं ने आवाज उठाई। लेकिन, 900 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा हमारी सरकार ने दिया।
- पिताजी वैद्य, मैं मास्टर, पार्टी ने कभी साथ नहीं छोड़ा, अब कुनबे के सहयोग से बढू़ंगा आगे
भाजपा की बदौलत एक वैद्य के मास्टर बेटे को इतना ऊंचा मुकाम मिला है। लेकिन, इस मुकाम की यात्रा को अकेले नहीं किया जा सकता। इसे करने के लिए सभी का साथ जरूरी है। जैसा कि यहां पर परिवार के रूप में देखने को मिल रहा है। भावुक अंदाज में धनखड़ ने कहा कि जब अपनों का आशीर्वाद होता है और परिवार साथ देता है तो कोई व्यक्ति पीछे मुड़कर नहीं देख सकता। इसलिए, आपके आशीर्वाद और सर्व समाज की ताकत से आगे बढ़ना निश्चित है।
विज्ञापन

- भाजपा में गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है
धनखड़ ने कहा कि कलोई वालों का कुनबा हो या तोशाम वालों का, बिश्नोई, डबवाली या फिर सिरसा सभी जगह के उदाहरण आपके सामने है। वहां के सर्वसमाज ने कुनबे की तरह स्थिति को समझा तो वे आगे बढ़े। ऐसी स्थिति में अब संत गरीबदास की वाणी पर अमल करते हुए समाज हित में मिलकर कार्य करना है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां पर गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है। एक आम किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है।
- देशभर से आए परिवार के लोग, राज्यपाल का फोन पर आया संदेश
धनखड़ परिवार के इस आशीर्वाद समारोह में हरियाणा सहित पूरे देश में रह रहे धनखड़ परिवारों के प्रतिनिधियों ने पहुंचते हुए अपना आशीर्वाद दिया। मोरवाला से आए बुजुर्ग ने सभी के साथ मिलकर मान-सम्मान की पगड़ी बांधी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का शुभकामना संदेश आयोजन समिति के सदस्य आनंद सागर ने पढ़कर सभी के समक्ष रखा। इस मौके पर राजस्थान से कुलदीप धनखड़, उतर प्रदेश से कैलाश धनखड़, पंजाब से लहरी धनखड़, साथियों सहित चेयरमैन राम कुमार खुबडू, गुरुकुल खरखोदा यशपाल शास्त्री, रिसालदार होशियार सिंह, मन्नू धनखड़, कंवर सिंह झज्जर, सीबीएस संस्था से हंसराज धनखड़ तथा अवतार धनखड़, प्रेम धनखड़ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें