फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन रवींद्र खत्री के घर पहुंची महिला आयोग की टीम

Wed, 23 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
ओलंपियन रविंद्र - फोटो : bureau
विज्ञापन
ओलंपियन रवींद्र खत्री की पत्नी की शिकायत पर भोडिया गांव में बुुधवार को महिला आयोग की टीम ओलंपियन रवींद्र खत्री के घर पहुंची। खत्री की पत्नी ज्योति ने ससुराल वालों पर बिजली-पानी की सप्लाई काटने का आरोप लगाया है। इसकी जांच के लिए आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया बुधवार को घर पर पहुंची। मौके पर पाया कि ज्योति के कमरे में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं थी, हालांकि बाकी चीजें सामान्य पाई गईं।
विज्ञापन


ओलंपियन रवींद्र खत्री और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। रवींद्र की पत्नी ज्योति ने ओलंपियन पति के खिलाफ दहेज का मांग करने संबंधी मामला दर्ज करवा रखा है। खत्री इस मामले में जमानत पर हैं। फिलहाल ज्योति ससुराल में ही रह रही है।

ज्योति को जो एक कमरा ससुराल पक्ष ने दिया है उसकी बिजली सप्लाई ससुराल वालों ने बंद कर रखी है। ज्योति ने ऐसे आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दी थी। शिकायत पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया बुधवार को उनके घर पहुंची।
विज्ञापन


दहिया के सामने ज्योति ने कई मामले उठाते हुए कहा कि ससुराल के लोग उससे अभद्र भाषा में बात करते हैं, इसकी कुछ रिकॉर्डिंग्स भी उसने टीम को सौंपी। वहीं उसने पति रवींद्र के कुछ फोटो भी दहिया को दिए, जिसमें वह एक लड़की के साथ हैं। ज्योति ने आरोप लगाया कि उसके पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर हैं।

ससुराल पक्ष से लिया लिखित आश्वासन
सुमन दहिया ने ज्योति के ससुराल पक्ष से लिखित में आश्वासन लिया कि वे ज्योति को एक सप्ताह में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। वहीं दहिया ने कहा कि वे इस मामले में एक सप्ताह बाद फिर से रिपोर्ट लेंगी। ज्योति की रात में गेट खोलने संबंधी शिकायत पर ससुराल पक्ष ने सफाई दी कि उसे गेट की एक चाबी दे देंगे।

परेशान थी, इसलिए की शिकायत
ज्योति ने कहा कि ससुराल में रहना चाहती है, लेकिन ससुराल वाले उसे तंग कर रहे हैं। उसके कमरे की बिजली सप्लाई काट दी थी, वहीं कई बार रसोई पर भी ताला लगा देते हैं। इससे परेशान होकर ही उसने महिला आयोग को शिकायत भेजी थी।

पूरे घर की थी बिजली खराब
ओलंपियन रवींद्र खत्री के पिता जयप्रकाश और चाचा चांद सिंह ने टीम को बताया कि पूरे घर की बिजली सप्लाई खराब थी, दुरुस्त करने के लिए इलेक्ट्रीशियन बुलाया था। जब वह ज्योति के कमरे में सप्लाई ठीक करने गया तो उसे ज्योति ने भगा दिया। उन्होंने कहा कि कभी रसोई को ताला नहीं लगाया। रवींद्र के पिता ने बुधवार को टीम के सामने कहा कि जो रसोई परिवार की है, उसे अब से केवल ज्योति ही प्रयोग करेगी। वे बाकी परिवार के लिए एक अन्य रसोई बनवा देंगे।

ओलंपियन रवींद्र खत्री की पत्नी ज्योति की शिकायत पर जांच के लिए भोडिया गांव में उनके घर गए थे। वहां पर बिजली कनेक्शन सुुचारु नहीं मिला, इसके लिए रवींद्र के पिता जयप्रकाश से लिखित में आश्वासन लिया है। एक सप्ताह बाद फिर से मामले की रिपोर्ट लेंगे, दोनों पक्षों को चंडीगढ़ में काउंसिलिंग के लिए बुुलाया जाएगा। - सुमन दहिया, उपाध्यक्ष, महिला आयोग
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें