फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर मृत मिला वृद्ध

Sat, 21 Jan 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे रोड पर बीती रात एक बुजुर्ग की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को वीरवार रात सूचना मिली कि एक वृद्ध बेहोशी की हालत में रेलवे रोड पर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान शेर सिंह पुत्र लालचंद निवासी कबीर बस्ती मल्कागंज रोड दिल्ली के रूप में हुई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग की मौत किन कारणों के चलते हुई है। मौत के कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत ठंड के कारण हुई है। पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को उचित कार्रवाई करते हुए शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। नागरिक अस्पताल में शव को लेने के लिए मृतक के परिजन पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें