फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर में चारपाई के नीचे अंगीठी से जलकर बुजुर्ग की मौत, गांव सिलानी में बीती देर शाम का है मामला

Fri, 03 Jan 2025 05:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

जांच अधिकारी का यह भी कहना है कि मामले की सूचना मृतक बुजुर्ग सीताराम के बेटे द्वारा दी गई थी। उसी की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के एक गांव में एक बुजुर्ग के लिए अंगीठी जलाकर सोना जानलेवा साबित हुआ। बुजुर्ग ने चारपाई के नीचे अंगीठी को जलाकर रख दिया था और कमरे को भी बंद कर दिया था। बाद में अंगीठी से निकली आग चारपाई में लग गई और उसकी चपेट में बुजुर्ग भी आ गया। बुजुर्ग अंगीठी की इस आग में बुरी तरह झुलस गया और वहीं मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना झज्जर के गांव सिलानी की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी और उसके बाद ही वह मौके पर पहुंचे और बाद में उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किए जाने के बाद बुजुर्ग के शव को काफी जली हालत में पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी का यह भी कहना है कि मामले की सूचना मृतक बुजुर्ग सीताराम के बेटे द्वारा दी गई थी। उसी की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक बुजुर्ग के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें