फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: साढ़े चार करोड़ की लागत से बन रहे रोड का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं विकास निगम प्राधिकरण (एचएसआईआईडीसी) की ओेेर से सेक्टर-16 में लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये के तारकोल रोड को बनने का काम शुरू हुआ। इस दौरान सोमवार को संबंधित अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता व पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने कहा की तारकोल के रोड में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सैनी के साथ मौके पर पहुंचे संदीप जेई ने बताया की विभाग की तरफ से ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जहां भी काम में शिकायत मिलेगी वहां सख्त कार्रवाई होगी।
सैनी ने अधिकारियों से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए बजट दे रहे हैं। उसको धरातल पर लगाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए पूरी ईमानदारी से धरातल पर काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें