-फोटो 53 : अधिकारियों को सीवर की समस्या से अवगत कराते बिजेन्द्र राठी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर में सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विफल हैं। शहर में सीवर व्यवस्था खराब होने से लोग परेशान हैं। लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे आमजन की अनदेखी हो रही है।
शास्त्री नगर निवासी बिजेन्द्र राठी ने कहा कि गली नंबर-1, 2, 3 के निवासियों ने सीवर समस्या को लेकर कई बार लिखित में शिकायत दी। सफाई कर्मचारी आते हैं और समाधान के बजाय खानापूर्ति करके चले जाते है।
वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा नेता जसबीर सैनी ने कहा कि बहादुरगढ़ में सरकार की सीवर व्यवस्था को लेकर सबसे ज्यादा किरकिरी हो रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार हैं जो समाधान करने की बजाय लोगों को झूठे आश्वासन देते हैं। जल्द कॉलोनी के लोगों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा ताकि जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।