फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 90 हजार रुपये में बिका 1414 नंबर, रईया के टिंकू ने खरीदा

Fri, 01 Dec 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वाहन पर वीआईपी नंबर की चाहत के समक्ष कीमत गौण रहती है। यह साबित कर दिखाया है रईया निवासी टिंकू ने। वाहनके एचआर-14 वी-1414 नंबर का 20 हजार रुपये की न्यूनतम कीमत तय की गई थी लेकिन 14 नंबर की चाहत में बोली 90 हजार रुपये तक पहुंच गई। इस नंबर की चाह रखने वाले दो अन्य बोली दाता विश्वास व कृष्ण सैनी को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

वीआईपी कहें या फैंसी इन नंबरों की चाहत सबकी होती है। इसके लिए लोग हजारों रुपये खर्च करने को तैयार रहते हैं। बुधवार को एसडीएम कार्यालय झज्जर में भी ऐसा ही देखने को मिला। यहा 10 खास नंबरों की बोली होनी थी। इनकी कीमत 20 हजार रुपये थी। इसमें नौ नंबर 20 हजार रुपये प्रति नंबर के हिसाब से बिक गए, लेकिन एचआर-14 वी-1414 नंबर के लिए तीन लोगों में बोली के दौरान होड़ लग गई। इस नंबर के लिए अंतिम बोली 90 हजार रुपये पर आकर रुकी। रईया निवासी टिंकू ने यह नंबर 90 हजार रुपये में खरीदा। एसडीएम विशाल कुमार ने टिंकू को यह नंबर सुपुर्द कर दिया है। वहीं रईया निवासी टिंकू ने बताया कि उसे यह नंबर काफी पसंद आया था। जिले का कोड 14 है और वाहन नंबर भी 1414 हो जाएगा जो अपने अपने आप में वीआईपी से भी बढ़कर हो जाएगा। इसके चलते वह इसके लिए अधिकतम बोली लगाने में पीछे नहीं हटे और 90 हजार में इसे लिया। योगेश, वेदवंती गुलिया, जोगेंद्र व प्रवीन ने 20 हजार रुपये अदा करने के बाद अपने वाहन के लिए मनचाहा नंबर खरीदा। कुल 10 फैंसी नंबर की बोली में एक नंबर 90 हजार तो तीन नंबर 50-50 हजार रुपये के बिके। बाकी 6 नंबर 20-20 हजार में बिका है।
विज्ञापन

यह नंबर रहे इनके नाम
नाम नंबर कीमत
नकुल शौकीन एचआर14वी-7777 50 हजार
हिमांशु किन्हा एचआर14वी-1257 20 हजार
संदीप एचआर 14वी-9000 50 हजार


वर्जन
वीआईपी नंबरों के लिए बोली लगाई गई थी। एक नंबर 90 हजार में सबसे ज्यादा बोली पर खरीदा गया है।
- विशाल कुमार, एसडीएम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें