फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहद बेचने वाले पर चढ़ाई स्कार्पियों, चालक फरार

Thu, 30 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पचनंद चौक के पास एक स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

आजाद सिंह लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। कई साल से रेवाडी रोड पंचनद चौक पर झुग्गी में अपने परिवार के साथ रहता है। वह झुग्गी के पास ही लघु शंका कर रहा था। इस दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी बेकाबू होकर आई और आजाद सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें