फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगी नूंह की सम्मान दिवस महारैली : राठी

Tue, 15 Sep 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नूंह (मेवात) में 27 सितंबर को ताऊ देवीलाल जयंती पर होने वाली सम्मान दिवस महारैली को सफल बनाने के लिए इनेलो ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में इनेलो नेता भूपेंद्र राठी ने सोमवार को इनेलो किसान सेल की बैठक में रैली को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने सभी को रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि रैली सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बढ़ती महंगाई और कृषि खरीद के कड़े सरकारी नियमों को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा लगातार किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है और चुनाव के दौरान जो वादे किए वह केवल झूठ का पुलिंदा साबित हुए।
उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगभग सवा साल तक सड़कों पर रहे, लेकिन उन्हें केवल झूठे आश्वासन दिए गए। राठी ने कहा कि 27 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस महारैली ऐतिहासिक साबित होगी और रैली में उमड़ने वाली भीड़ सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगी। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी ने भी रैली का न्योता देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में किसान सैल जिलाध्यक्ष महेंद्र दलाल, हलकाध्यक्ष योगेंद्र, राजबीर परनाला, जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, राजेंद्र उर्फ पप्पू, अशोक परनाला, रामबीर दलाल, हंसे ठेकेदार, देवराज गंभीर, बलबीर सांगवान, सागर राठी, कुलदीप बामड़ोली, सज्जन दलाल, बलराम लडरावन, डॉ. रामकंवार, पप्पू बामडोली, सुरेंद्र शर्मा, जयभगवान जोगी, भूरा, मांगे जसोर खेड़ी, मास्टर सुखबीर सरोहा, राज सिंह वर्मा, सूरजमल दलाल सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें