फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अफ्रीका से आया एनआरआई को मलेरिया की पुष्टि

Sun, 07 Jul 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अफ्रीका से आए एक एनआरआई दिल्ली में बीमार हो गया। उसे बुखार हुआ। उसकी जांच की गई तो वह पॉजिटिव मिला है। झज्जर के रहने वाले एनआरआई को दो जुलाई को उसे छुट्टी मिल चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके मकान के आसपास फोगिंग कराई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति 23 जून को अफ्रीका से आया है। जब वह दिल्ली पहुंचा तो उसे बुखार हो गया। उसने दिल्ली जांच करवाई तो उसे मलेरिया मिला। उसका दिल्ली में ही इलाज चला और दो जुलाई को छुट्टी मिल गई। अब उसकी हालत ठीक है। स्वास्थ्य विभाग को सूचना आने के बाद व्यक्ति के गांव में फॉगिंग करवा दी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि अब तक तीन मलेरिया व एक डेंगू का केस सामने आया है। हाल ही में अफ्रीका से लौटे एनआरआई मलेरिया पॉजिटिव दिल्ली में मिला था। उसके गांव में फॉगिंग व सैंपलिंग करवा दी गई है। वहां कोई ऐसा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें