फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे मंत्री नरबीर, डीसी ने निपटाए परिवाद

Tue, 31 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोमवार को समिति के चेयरमैन राव नरबीर नहीं पहुंचे। इसके चलते बैठक की अध्यक्षता डीसी आरसी बिढाण ने किया। इस दौरान उन्होंने लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवादों की सुनवाई की। बैठक में सुनवाई के लिए 14 परिवाद रखे गए , जिनमें से आठ का मौके पर ही निवारण कर दिया गया बाकि छह परिवादों का निवारण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  बैठक से पहले उपायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 69 वीं पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हुए शहीदों को नमन किया। बैठक में शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
उपायुक्त ने कहा कि शहीदों की शहादत संपूर्ण राष्ट्र की सांझा विरासत है। हमें शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए। उपायुक्त ने परिवेदना समिति की बैठक में आमजन के कार्यों से सीधे जुड़े विभागों के अधिकारियों से कहा कि उनके कार्यालयों में आने वाले लोगों की बात को पूरी संवेदनशीलता से सुनते हुए उनकी शिकायतों का नियमानुसार निपटान करें। वर्तमान सरकार ने शिकायत निवारण के लिए पारदर्शी तंत्र स्थापित किया है।
विज्ञापन


नाला निर्माण की होगी जांच
बिढ़ाण ने गांव खुड्डन में जल निकासी नाले के परिवाद की सुनवाई करते हुए पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को निर्माण सामग्री के सैंपल भरने और बाकी नाले के निर्माण को निर्धारित समय सीमा में गुणवता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम को भी मामले की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। डीघल जल घर की समस्या की सुनवाई करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग को जलघर की सफाई करने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बुपनिया गांव में 100-100 वर्ग गज के प्लाटों के परिवाद का तीन महीने के अंदर निदान करने के निर्देश देते हुए, एसडीएम बहादुरगढ़ को  परिवाद की सुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।   
विज्ञापन

नहीं होगी कोताही बर्दाश्त : डीसी
उपायुक्त ने समिति की बैठक उपरांत जिले भर से पहुंचें लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ नरहरि बांगड़, एसडीएम बेरी संजय राय, एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक, नगराधीश विजय सिहं, डीएसपी हंसराज सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें