फोटो 78: बहादुरगढ़ के गणपति धाम में हुई कोबी पदाधिकारियों की बैठक। स्रोत कोबी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में कनफेडरेशन आफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्री (कोबी) से जुड़े उद्यमियों की बुधवार को गणपति धाम में एक बैठक हुई। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक संजीत कौर ने भी भाग लिया। इसमें उद्यमियों ने अमेरिका की ओर से बढ़ाए गए टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया।
कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग और महासचिव प्रदीप कौल ने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला हमारे व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है। इससे देश का जो भी उद्यमी अमेरिका में निर्यात करता था, वह अब भारतीय बाजार में ही दूसरा विकल्प ढूंढेगा। इससे भारत के उद्यमियों और उपभोक्ताओं को फायदा होगा, उन्हें बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हमारे उत्पाद अमेरिका में जाकर बिक सकते हैं, तो भारत के बाजार में भी जरूर बिकेंगे। अमेरिका को अपना टैरिफ बढ़ाकर ही रखना चाहिए ताकि अमेरिका का निर्यात कम हो और दूसरे देशों व हमारे देश में इसे बढ़ावा मिले। ऐसे में उद्यमियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, यह हमारे के लिए बेहतर विकल्प बनकर आया है। इसका हमें भरपूर फायदा उठाकर अपने व्यापार को बढ़ाना चाहिए।