फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब अस्पतालों के लिए हिंदी में तैयार करवाई जाएगी प्रचार सामग्री

Fri, 08 Dec 2023 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नागरिक अस्पताल में गुणवत्ता लाने व अस्पताल का कायाकल्प करने के लिए अस्पताल के अधिकारियों, डॉक्टर व स्टाफ की बैठक सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने ली। उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए जागरूकता सामग्री हिंदी में तैयार कराई जाए ताकि आम लोग भी समझ सकें।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि किसी भी संस्था में अच्छी तरह रखरखाव ही गुणवत्ता का आधार है गुणवत्ता आएगी तो ही अस्पताल का कायाकल्प हो सकता है। कहा कि अस्पताल में प्रचार सामग्री हिंदी भाषा में तैयार कराने से मातृभाषा को बढ़ावा मिलेगा एवं आम आदमी भी आसानी से जानकारी पा सकेगा। जिला कायाकल्प नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉक्टर मनोज कुमार सैनी ने कहा कि नागरिक अस्पताल झज्जर में भी गुणवत्ता लाने के लिए संस्था की कायाकल्प करने पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर एसएमओ डॉ. गुरजीत सिंह सिद्धू, डॉ. सुरेंद्र, विकास कुमार, डॉक्टर मनोज यादव, संदीप कुमार जांगड़ा, विकास कुमार, अमन गहलोत, डॉ. प्रीति, डॉ. अशोक गोयल, डॉ. राहुल जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें