फोटो 53 : एसडीएम कार्यालय के बाहर लगी आवेदकों की लाइन। संवाद
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच ने नई व्यवस्था लागू करते हुए स्पष्ट किया है कि अब बहादुरगढ़ में केवल स्थानीय निवासियों के ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे और उन्हीं के वाहनों का पंजीकरण किया जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।
निवास से जुड़े दस्तावेजों की जांच खुद एसडीएम की ओर से ही की जा रही है ताकि फर्जी पते या गलत जानकारी के जरिए कोई लाभ न उठा सकें। लाइसेंस बनवाने और वाहन पंजीकरण कराने के लिए आने वाले आवेदकों की फाइल अब वे अपने स्तर पर जांच रहे हैं।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हें समाप्त करने और व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से यह नई प्रणाली लागू की गई है।
फोटो 53 : एसडीएम कार्यालय के बाहर लगी आवेदकों की लाइन। संवाद- फोटो : Samvad