फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब ई-दिशा केंद्र में होगा परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का समाधान

Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp08- ई दिशा केंद्र में परिवार पहचान पत्र से संबं​धित ​शिकायतों को लेकर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। परिवार पहचान पत्र से संबंधित आम जनता के काम अब लघु सचिवालय के कमरा नंबर-202 में नहीं होंगे बल्कि इसके लिए फिर से ई-दिशा केंद्र में व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए दो काउंटर ई-दिशा केंद्र में लगाए गए हैं जिसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

फिलहाल परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए एडीसी कार्यालय के साथ वाले 202 नंबर कमरे में काम किया जाता था। क्रीड कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बाद 202 नंबर कमरे में जगह की कमी बन गई थी। यही नहीं शिकायतकर्ताओं की संख्या भी प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही थी।
प्रतिदिन 80 से 100 लोग अपनी शिकायतें लेकर आ रहे थे। इस कारण जिला मैनेजर, जोनल मैनेजरों के काम भी प्रभावित हो रहे थे। वह केवल जनता के रूटीन के काम ही देख पा रहे थे बल्कि उनकी बाकी समस्याओं के समाधान के लिए समय नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

ऐसे में अब परिवार पहचान पत्र की शिकायतों के लिए अलग से व्यवस्था कर दी गई है। ई दिशा केंद्र में दो डेस्क बनाए दिए गए हैं जहां लोगों की शिकायतों का प्रतिदिन समाधान किया जाएगा।

पहले था एक डेस्क
ई-दिशा केंद्र में कुछ माह पहले केवल एक ही डेस्क बनाया गया था। उसके बाद इसे बंद कर दिया गया था और सारा काम मुख्य कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया था। अब लोगों की संख्या बढ़ने के बाद दो डेस्क ई दिशा केंद्र में बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें