रिठाला से कुंडली तक भी बनेगा कॉरिडोर
मेट्रो फेज-4 के तहत दूसरा कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक प्रस्तावित है। वहीं तीसरा और सबसे लंबा कॉरिडोर (26.463 किमी) रिठाला से कुंडली तक बनाया जाएगा जो हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस कॉरिडोर के बनने से रोहिणी, नरेला, सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रिठाला-कुंडली कॉरिडोर 21 स्टेशन होंगे।
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इनके शुरू होने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। मेट्रो नेटवर्क का यह विस्तार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।