फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेपरलेस रजिस्ट्री के आवेदन में गलती होने पर अब रिवर्ट हो रहे आवेदन

Wed, 19 Nov 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
18jjrp15- सरल केंद्र में रजिस्ट्री संबंधी जानकारी लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम लागू हुए 17 दिन हो गए। इसके बाद भी पेपर लेस रजिस्ट्री नहीं हो पा रही। एक राहत आवेदकों को जरूर मिली है। इसमें पहले टोकन कटने पर किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे रद्द किया जा रहा था, जिस कारण आवेदक को टोकन कटवाकर दोबारा फीस भरनी पड़ रही थी। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

पोर्टल पर आवेदन को रिवर्ट करने का ऑप्शन आ गया है, जिससे आवेदनों को रिवर्ट किया जा रहा है। इससे आवेदक दोबारा उस आपत्ति को बिना नया टोकन के ही एडिट कर ठीक कर सकेंगे। पहले जहां प्रतिदिन 30 से 35 रजिस्ट्री होती थी, वहीं पिछले 18 दिन में केवल 90 रजिस्ट्री झज्जर तहसील में हो सकी है।
सिस्टम में कुछ नए फीचर भी जोड़े गए हैं। पोर्टल में नए अपडेट के तहत अब रकबा नंबर, कॉलोनी का नाम और एचएसवीपी से जुड़े दस्तावेज सीधे ऑप्शन में दिखेंगे। इससे हर दस्तावेज को अलग-अलग अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाकी फीचर्स पर अभी काम चल रहा है, जिन्हें महीने के अंत तक लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें