फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीपी ने पीडीएमआरईए संस्था की जमीन पर लगे बैरिकेड्स हटाए

Wed, 19 Nov 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बेरी रोड पर सराय औरंगाबाद गांव में पीडीएमआरईए संस्था की जमीन पर लगे बैरिकेड्स को डीटीपी की टीम ने हटवा दिया है। संस्था से जुड़े लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। बिजेन्द्र लाठर ने बताया कि बैरिकेड हटाने की कार्रवाई बिना किसी नोटिस के की गई है। जिस रास्ते पर बैरिकेड लगाए हुए थे वो जमीन प्रभु दयाल मैमोरियल एजुकेशन एंड रिलिजियस एसोसिएशन की है। इससे ठीक आगे पीडीएम ट्रस्ट की जमीन है। दोनों की जमीन के बीच से मास्टर प्लान का 24 मीटर रोड गुजरता है लेकिन अभी तक सरकार ने न तो जमीन अधिग्रहित की है और न दान किया है। ऐसे में डीटीपी की कार्रवाई कानूनी तौर पर गलत है। क्योंकि आधा प्रस्तावित रास्ता ही खाली करवाया है। लाठर ने बताया कि पीडीएमआरईए की जमीन के बैरिकेड डीटीपी ने जबरदस्ती हटवा दिए। भेदभावपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ बिजेन्द्र लाठर ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें