फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्र राजनीति से आगे बढ़कर मुख्यधारा की राजनीति में प्रवेश का लक्ष्य : आर्यन मान

Sun, 21 Sep 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जीत के बाद झाड़ौदा कलां गांव स्थित बाबा हरिदास
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के प्रधान का चुनाव जीतने के बाद आर्यन मान बहादुरगढ़ पहुंचे। सबसे पहले दिल्ली के झाड़ौदा कलां गांव में स्थित अपने कुल देवता बाबा हरिदास मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। यहां बाबा हरिदास मंदिर में एक ध्वजा भी चढ़ाई। आर्यन ने छात्र संघ चुनाव की जीत अपने गांव और देहात के छात्रों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि पांच साल का संघर्ष रंग लाया है। अब छात्र राजनीति से आगे बढ़कर मुख्यधारा की राजनीति में प्रवेश का लक्ष्य है। पहले एक साल छात्र हितों के लिए समर्पित रहूंगा।
विज्ञापन


आर्यन मान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह क्षेत्र की हर खाप और उस स्थान पर धन्यवाद के लिए जाएंगे जिन्होंने उनका साथ दिया है। वह खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और साधन उपलब्ध करवाने के लिए काम करेंगे।
प्रधान आर्यन मान कहते हैं कि आज के समय में छात्रों पर पढ़ाई का बहुत ज्यादा दबाव है। इसके कारण छात्र अवसाद में चले जाते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े हर एक कॉलेज में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर नियुक्त करवाने की बात कही।
विज्ञापन

आर्यन आगे कहते हैं कि छात्र संघ के चुनाव में सबसे ज्यादा सहयोग माता-पिता और भाई-बहनों से मिला। हरियाणा के हर वर्ग और समाज के सहयोग ने उनका हौसला बढ़ाया। बिना खाने-पीने का ध्यान रखें दिन-रात मेहनत के दम पर उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।
सीएम रेखा गुप्ता से लेते हैं प्रेरणा
आर्यन मान कहते हैं कि दिल्ली की यूनिवर्सिटी छात्र संघ की पूर्व प्रधान व वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से प्रेरणा लेते हैं जिन्होंने छात्र राजनीति के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। इस जीत में उन्होंने काफी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में मेंटल हेल्थ काउंसलर की नियुक्ति, मेट्रो पास की सुविधा, बेहतर वाईफाई, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कॉलेज परिसरों को नो स्मोकिंग व नो ड्रिकिंग जोन में तब्दील करने की पहल करेंगे।
पढ़ने वाले खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य
आर्यन मान ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में हरियाणा के बहुत सारे खिलाड़ी पढ़ते हैं जो खेल भी खेलते हैं, ऐसे छात्रों को खेल के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना उनका लक्ष्य रहेगा। वह अपने पैतृक गांव के मंदिर में भी शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने बेटे का मोमेंटो देकर सम्मान भी किया। झाड़ौदा कलां गांव में बाबा हरिदास मंदिर में पहुंचे आर्यन मान को ग्रामीणों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यहां उनके साथ ताया अशोक मान, दलबीर मान, पालम 360 के प्रधान सोलंकी के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

-फोटो 53 : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जीत के बाद झाड़ौदा कलां गांव स्थित बाबा हरिदास

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें