फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नोटिफिकेशन जारी, फिर भी नहीं मिल रहा रिजल्ट

Fri, 03 Apr 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp22- झज्जर। रिजल्ट देखते हुए कॉलेज विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। एमडीयू की तरफ से एमकाॅम व एमए के कुछ विषयों का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी परिणाम नॉट फाउंड दिखा रहा है। इस कारण विद्यार्थी परेशान हैं। एमडीयू की तरफ से अलग-अलग विषयों के परिणाम का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को एमए साइकॉलोजी का परिणाम तो निकल गया लेकिन एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमए भूगोल, एम हिंदी सहित अन्य कुछ विषयों के विद्यार्थियों को रिजल्ट निकालने में परेशानियां हो रही हैं। वीरवार देर शाम तक भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।
नेहरू कॉलेज से विद्यार्थी नीलम, वर्षा, अंजली अजीत, साहिल व पवन ने बताया कि परिणाम आने के बाद से ही वह अपने परिणाम को देखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन रिजल्ट नहीं मिल रहा। एमडीयू को जल्द से जल्द इसमें सुधार करना चाहिए ताकि सभी विद्यार्थी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें