-फोटो 86 : दिल्ली भ्रमण के लिए गई वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की छात्राएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की छात्राओं के शैक्षिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए दिल्ली दर्शन शैक्षिक भ्रमण कराया गया। यात्रा के दौरान छात्राओं ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रस्तुत संग्रहालय में छात्राओं को इतिहास को एक नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिला। छात्राओं ने इंडिया गेट, सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च, गुरुद्वारा बंगला साहिब तथा जंतर मंतर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भी भ्रमण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।