फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास कार्यों में खामियां मिलने पर दो एजेंसियों को थमाया नोटिस

विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण करतीं चेयरपर्सन सरोज राठी। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने मंगलवार को वार्ड नंबर 2, 10 व 11 में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड-2 और वार्ड-10 में चल रहे कार्यों में काफी खामियां मिली। इस पर विकास कार्य करने वाली दोनों एजेंसियों को तुरंत नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि विकास कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वार्ड 10 में आर्य अर्थ कंपनी द्वारा कराए जा रहे नालियों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। नालियों की ढलान और फिनिशिंग सही नहीं पाई गई, वहीं इंटरलॉकिंग टाइलों की लॉकिंग भी ठीक ढंग से नहीं की गई थी।
वार्ड 2 में डीडीआर कंपनी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में भी भारी खामियां सामने आईं। यहां स्लैब को मानकों के अनुरूप नहीं रखा गया था। नालियों के ज्वाइंट भी सही ढंग से नहीं किए गए थे जिससे भविष्य में जलभराव और टूट-फूट की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने नगर परिषद के एमई नवीन देशवाल, जेई नीरज, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद राजेश मकड़ौली के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन


फोटो-59

फोटो-60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें