फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंचायती भूमि पर अवैध कचरा मिलने पर बीडीपीओ को नोटिस

Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : छोटूराम नगर में पंचायती भूमि पर पड़ा पीवीसी कबाड़। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर की पंचायती भूमि पर शुक्रवार को प्लास्टिक कचरे के अवैध डंपिंग का राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पर खुले में अवैध कचरा और पीवीसी कबाड़ पड़ा मिला। इस पर बोर्ड अधिकारियों ने संज्ञान लिया और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस अलावा भी निरीक्षण में और भी कई खामियां मिली। इस दौरान प्रदूषण बोर्ड के एईई अमित कुमार, जोगेंद्र सिंधु एमई नगर परिषद, जोगेंद्र राठी पटवारी बीडीपीओ कार्यालय, एएफएम यूएचबीवीएन भूपेंद्र सिंह, लाइनपार थाना से एएसआई अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी मुंगेशपुर ड्रेन के किनारे औद्योगिक इकाइयों के कचरे को देखकर भी बोर्ड ने नप को नोटिस जारी किया था।

शुक्रवार को प्रदूषण बोर्ड की टीम ने छोटूराम नगर में पंचायती भूमि का निरीक्षण किया। यहां पर खुले में कबाड़ और कूड़ा पड़ा मिला। इस पर बीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


-शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

-फोटो 53 : छोटूराम नगर में पंचायती भूमि पर पड़ा पीवीसी कबाड़। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें