फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंजाब नेशनल बैंक से नोट काउंटिंग मशीन, एलसीडी और प्रिंटर चोरी

विज्ञापन
फोटो नंबर 72:  चोरों की वारदात का शिकार पंजाब नेशनल बैंक। संवाद - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
बादली। दिल्ली झज्जर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से नोट काउंटिंग मशीन, प्रिंटर, एलसीडी सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो गया। सोमवार सुबह बैंक कर्मचारी जब बैंक पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चल सका। कर्मियों के मुताबिक, स्ट्रांग रूम का दरवाजा भी काटने का भी प्रयास किया गया लेकिन चोर असफल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर उपेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की सुबह जब वह बैंक पहुंचे तो अंदर से ताला टूटा हुआ मिला जबकि दीवार से एलसीडी, डीवीआर गायब थी। अन्य सामान की जांच की गई तो नोट काउंटिंग मशीन और प्रिंटर भी नहीं मिला। चोरों ने स्ट्रांग रूम के दरवाजे को भी काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
मैनेजर के मुताबिक, चोर पिछले दरवाजे से बैंक के अंदर आए थे जोकि छत से कूद कर निकल गए। बैंक का मैन दरवाजा पर ताला लगा था जो सुबह सही मिला है। पुलिस थाना प्रबंधक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम सहित पुलिस की कई टीम जांच में लग गई है। बैंक फुटेज और डीवीआर नहीं होने से इस बात का भी पता नहीं चल सका है कि बैंक में चोरी किस रात हुई। शुक्रवार को बैंक का ताला लगाया गया था जबकि शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते सोमवार की सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे हैं।
विज्ञापन



पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
बादली के दुकानदारों ने रात के समय पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है। जिस प्रकार से मैन रास्ते पर स्थित बैंक को चोरों ने निशाना बना लिया उससे कोई भी दुकान सुरक्षित नहीं आंकी जा सकती। मैन रास्ते पर 6 बैंक स्थापित है, लेकिन जिस प्रकार से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उससे पुलिस सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। पुलिस थाना प्रबंधक राकेश कुमार का कहना है कि रात के समय अगस्त बढ़ाई जाएगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से जांच को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें