फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में तीन दिनों से नहीं हुआ कोई ऑपरेशन

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- नागरिक  अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के  बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते तीन दिनों से कोई भी ऑपरेशन नहीं हो पाया है। साथ ही पिछले तीन दिनों से पोस्टमार्टम भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह 9 से शाम तीन बजे तक 434 ओपीडी हुई। इनमें से 398 नए मरीज आए जबकि 36 पुरानी ओपीडी के अनुसार आए लोगों की जांच कर दवाई दी गई। सर्जन के हड़ताल पर होने के कारण नागरिक अस्पताल में पित की थैली, अपेंडिक्स, बच्चादानी, गांठ, हरणिया के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के 39 में से 37 चिकित्सक हड़ताल में शामिल हैं जबकि दो चिकित्सकों ने अपने सेवाएं सुचारू रखी। एसएमओ जयप्रकाश ने बताया कि अस्पताल में कुल 42 चिकित्सक हैं जिनमें से तीन अवकाश पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए कोरियावास मेडिकल कॉलेज से 8 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। हड़ताल के चलते प्रतिदिन सभी चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। अस्पताल में सुचारू रूप से लोगों की जांच की जा रही है। इसके साथ-साथ उनको दवाइयां भी दी जा रही है। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें