फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजारों में नहीं प्याऊ, पानी खरीद बुझानी पड़ रही प्यास

Tue, 21 May 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बाजारों में पीने के पानी की सुविधा न होने के कारण लोग परेशान हैं।लोगों को पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। शहरवासियों, दुकानदारों और बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बाजारों में ठंडे पानी की प्याऊ लगाने की मांग की है। उधर, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि बाजारों में प्याऊ लगाने के इंतजाम जल्द किए जाएंगे।
विज्ञापन

मई माह का दूसरा सप्ताह बीत गया है। भीषण गर्मी पड़ने लगी है। दोपहर के समय गर्म हवां भी चल रही हैं। तपती गर्मी में बाजारों में प्याऊ की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। खासकर बहादुरगढ़ के आसपास के गांवों से बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं। भयंकर गर्मी में उन्हें प्यास बुझाने के लिए या तो 20 रुपये की बोतल खरीदनी पड़ती है या फिर इधर-उधर दुकानों में जाकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें