फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में नीतिका को मिला पहला स्थान

Tue, 25 Nov 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में सोमवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसका विषय ई-कॉमर्स के बढ़ते युग के पक्ष और विपक्ष रहा। इस प्रतियोगिता में 28 छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने तर्कों से श्रोताओं को प्रभावित किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष से नीतिका, बीकॉम तृतीय वर्ष से राधा व बीकॉम द्वितीय वर्ष से नेहा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार ने बताया कि वाणिज्य विभाग द्वारा हर वर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी शृंखला में सोमवार को ई-कॉमर्स के बढ़ते युग के पक्ष और विपक्ष पर इस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुचित्रा व संगीता रानी ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. रीना, कुलबीर सिंह, डॉ. मोनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें