फोटो 37- सोनीपत के गोहाना में लगे शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते अतिथि। स्रोत: ट
गोहाना। परशुराम चौक पर भाग राम ट्रस्ट की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एक महिला समेत 44 नागरिकों ने रक्तदान किया। इनमें तीन नागरिकों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद हरियाणा के न्याय प्रवाह प्रमुख रजनीश मलिक पहुंचे। उन्होंने रक्तदाता को हर तीन माह में रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा गंगनेजा ने की और संयोजन सुरेंद्र विश्वास का रहा। शिविर में सोमेश शर्मा, मनीषा मोर, सगे भाई दीपक कटारिया और ऋषि कटारिया ने रक्तदान किया। शिविर में सागर, रविंद्र कश्यप और गुरदीप ने पहली बार रक्तदान का खाता खोला।