साल्हावास। मैनपाल अखाड़ा खाचरौली की महिला पहलवान निक्की उर्फ साक्षी ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा में चल रहे खेलो इंडिया गेम में स्वर्ण पदक जीता हैं।
निक्की ने पंडित दिनदयाल विश्वविद्याल के ग्रामीण कॉलेज थोही की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 55 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पदक विजेता का गांव में पहुंचने पर ढोल नगाड़े बजाकर व खुली जीप में बैठाकर गांव का भ्रमण कराया। पार्षद शिवकुमार खोरडा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। पहलवान निक्की उर्फ साक्षी के इस प्रदर्शन कुश्ती जगत में खुशी की लहर है। इस अवसर पर सूबेदार मेजर भीम सिंह, शिव कुमार जिला पषिद परिषद, सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र सहरावत बिरोहड, अनूप सरपंच पूर्व सरपंच इंद्रसिंह, सुरेश प्रधान, नरेंद्र ठेकेदार, नवदीप हवलदार, वेदपाल पहलवान हवलदार ओमप्रकाश, रमेश शास्त्री व हवलदार श्री भगवान, ईश्वर पहलवान कालियावास मौजूद रहे।