बेरी। चौकी डीघल प्रभारी सज्जन ने बताया दलबीर निवासी भम्भेवा ने तीन फरवरी को अपनी ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो प्रकाश में आए चंद्रवीर निवासी खरावड़ व सुरेंद्र निवासी कलानौर जिला रोहतक को पकड़कर पूछताछ की इसमें आरोपियों से चुराई गई ट्रॉली और वारदात में प्रयोग किया गया ट्रैक्टर बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।